नगर निगम फिल्टर प्लांट द्वारा विगत 2 दिनों से रायपुर शहर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बाधित

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर शहर में पानी की समस्या जो कि फिल्टर प्लांट में पानी भर जाने के कारण और महापौर की अकर्मण्यता के कारण रायपुर शहर की जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है ।इसके विरोध में दिलीप यदु (उपनेता नगर निगम रायपुर) व भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल उप नेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में फिल्टर प्लांट में धरने पर है ,और जब तक की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हो जाती तब तक भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल पांचूराम भारती, किरण साहू , शालिक सिंह ठाकुर ,लता सुशील चौधरी , प्रीतम सिंह ठाकुर, व अन्य पार्षद यहां पर अपना धरना प्रदर्शन करता रहेगा और शहर की जनता के हित में अपनी लड़ाई लड़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *