भिलाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप सचिव एस चौरसिया के भिलाई स्थित आवास में इनकम टैक्स छापा का मामला। गुप्त सूत्रों से पता चला है कि अब तक इनकम टैक्स की टीम नहीं जा सकी है सुश्री एस चौरसिया के बंगले के भीतर। आज दोपहर1:30 बजे से भिलाई स्थित आवास के बाहर जमी हुई टीम।बंगले में स्थित परिजन और कर्मचारी ने इनकम टैक्स टीम को अंदर प्रवेश देने से किया है इनकार। अंदर से ताला लगा कर बंगले के अंदर है कर्मचारी।नियमानुसार ताला तोड़ने के लिए कोर्ट की लेनी होगी अनुमति,इनकम टैक्स की टीम कर रही है आदेश का इंतजार,बंगले के मालकिन से नहीं हो पाया है अब तक संपर्क।