छ्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पूरे कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिले राज्यपाल से

Chhattisgarh

रायपुर : छ्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पूरे कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिले राज्यपाल से। राज्य सरकार को अस्थिर करने आईटी के रेट की शिकायत।छ्त्तीसगढ में मुख्यमंत्री के करीबी राज्य सरकार के अधिकारीयो, कांग्रेसी नेताओं और व्यापारियों के यहाँ की जा रही आईटी की रेड को लेकर विरोध जताते हूए छ्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल अपने पूरे कैबिनेट के साथ राज्यपाल से मिलने पहोचे। राज्यपाल से मिलकर भुपेश बघेल ने केंद्र द्वारा बदले की भावना से यह कार्रवाई करने की शिकायत राज्यपाल से की है। राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बघेल ने कहा कि राज्य में काँग्रेस की लगातार चुनावी जीत और केंद्र सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करने की वजह से राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र द्वारा आईटी के छापे राज्य में मारे जा रहे है। जिसको लेकर पूरे राज्य में डर का माहौल है। पुलिस को बिना बताए आईटी लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई का विरोध नहीं है लेकिन राज्य सरकार को बताकर कार्रवाई की जाए। वही अपने करीबि अधिकारी और नेताओं के यहाँ मारे जा रहे छापे पर सीएम भुपेश बघेल ने कहा कि उनकी छवि धूमिल करने केंद्र किसी भी हद तक जा सकती है।

पूरी तरह से राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए कोशिश की जा रही है। तीन चौथाई का बहुमत है । लगातार हमें सफलता मिलती जा रही है और उस वजह से द्वेषवश ये कार्रवाई की जा रही है। रायपुर बिलासपुर दुर्ग जगदलपुर में छापे पड़ रात में चारो तरफ गाड़िया घूम रही है कितना डर हैं बाजार बंद है। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। आपको कार्रवाई करनी है आप संबधित एसपी को बताए हमने कभी आपजो रोका नही है आईटी की कितनी कार्रवाई हुई है। हमने कभी आपत्ति नहीं कि लेकिन ये राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई है। पत्रकारों के सवाल .. – क्या आपकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहोचाने किया जा रहा है..जिस पर सीएम ने कहा..ये किसी भी स्तर तक जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *