भोपाल : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दिवाली के मौके पर पहने गए एक खास पेंडेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजकर सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें हटाने की मांग की है।क्या है पूरा मामला?दरअसल, दिवाली के मौके पर करीना कपूर ने भोपाल रियासत की बेगम से जुड़ा एक पेंडेंट पहना था। उन्होंने इस पेंडेंट के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं।
बताया जा रहा है कि यह पेंडेंट भोपाल की बेगम ने इबादत के उद्देश्य से बनवाया था, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं।करीना कपूर के पति और अभिनेता सैफ अली खान का संबंध भोपाल के नवाबी परिवार से है। ऐसे में इस पेंडेंट को शाही परिवार की विरासत से जुड़ी धरोहर बताया जा रहा है।धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोपकांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए अपने वकील के माध्यम से करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है।
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुरान की आयतों वाले पवित्र पेंडेंट को इस तरह सार्वजनिक रूप से पहनकर प्रदर्शित करने से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।नोटिस के जरिए करीना कपूर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें हटाने की मांग की गई है। इस मामले ने अब बॉलीवुड और भोपाल के नवाबी परिवार की विरासत को लेकर नई बहस छेड़ दी है।