छत्तीसगढ़ की पहचान है आदिवासी संस्कृति : बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक/16/02/2020 को/बुढ़ा तालाब,रायपुर में आयोजित आदिवसी मड़ई-मेला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान समाज को संबोधित करते हुए  अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की पहचान ही आदिवासी संस्कृति है। बदलते दौर के साथ आदिवासी समाज भी आगे बढ़ रहा है। परंतु सबसे अच्छी बात यह है कि समाज अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजे हुए है।इस दौरान उन्होंने समाज के आराध्य देवी-देवताओं की पूजा की।कार्यक्रम में आदिवासी सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीनू नेताम,कमलेश मरकाम, शशांक रजक,अंबर अग्रवाल,रामबाबू गडेवाल,रितेश सहारे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *