रायपुर : छ ग के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव की मां, म.प्र. की पूर्व मंत्री एवं राजमाता सरगुजा श्रधेय देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव अब हम सब के बीच नहीं है। कल शाम 07:03 बजे उन्होंने गुंडगांव के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस लीं। उनका पार्थिव शरीर 12 फरवरी को सरगुजा लाया जायेगा। 11 बजे दरिमा एयर पोर्ट एवं 12 से 3 बजे तक आमजनों के दर्शनार्थ पैलेस सरगुजा में रखा जायेगा। 3 बजे रानी तालाब में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।