रायपुर। आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने महासमुंद जिले के जलकी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सिरपुर महोत्सव से राजिम जा रहे थे, जलकी इस मार्ग में आने वाला एक गाँव है। खाद्य मंत्री समय-समय पर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी कार्यों का जायजा ले रहे हैं।