पद्मश्री महादेव प्रसाद पांडे के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh

रायपुर : 10  फरवरी 2020। पद्मश्री स्वतंत्रा संग्राम सेनानी महादेव प्रसाद पांडे के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है।

सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि महादेव जी के निधन के दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन शोक संतृप्त पांडे परिवार के सहभागी है।
पद्मश्री स्वतंत्रा संग्राम सेनानी महादेव प्रसाद पांडे के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, रमेश वल्र्यानी, किरणमयी नायक, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी.सिंह, राजेश बिस्सा, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र शर्मा ने पद्मश्री स्वतंत्रा संग्राम सेनानी महादेव प्रसाद पांडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, धनजंय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी पद्मश्री स्वतंत्रा संग्राम सेनानी महादेव प्रसाद पांडे के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *