बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर पुलिस अधीक्षक होंगे पुरस्कृत: डीजीपी  अवस्थी

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 05 फरवरी 2020 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देष पर बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस महानिदेषक  डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में विडीयो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर रखना बेसिक पुलिसिंग है। प्रत्येक माह समीक्षा बैठक में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधीक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा। कानून व्यवस्था की समीक्षा करने प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। आज की समीक्षा बैठक के बाद अवस्थी ने नक्सल गतिविधियों के विरूद्ध अच्छा कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल, अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार नीथू कमल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़  संतोष कुमार और अपहरण काण्ड सफलता पूर्वक सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक रायपुर आरीफ शेख को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  बघेल ने आईपीएस काॅन्क्लेव में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने, चिटफण्ड कंपनियों के संचालकों पर कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री और कोयला चोरी रोकने पर जोर दिया था।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेषक  डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को महिलाओं के विरूद्ध अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर चालान तुरंत प्रस्तुत करें जिससे अपराधियों को जल्द से जल्द सजा हो पाये। अवस्थी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को नाकाबंदी और सरप्राईज चेकिंग के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि गुण्डागर्दी, सटोरियों, अवैध शराब बिक्री और कोयला चोरी पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने चिटफण्ड कंपनी के संचालकों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही करने के निर्देष दिए। डीजीपी अवस्थी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देष देते हुए कहा कि शिकायतों का सही तरीके से समाधान होना चाहिए तभी उस षिकायत का निराकरण माना जायेगा। अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कम्युनिटी पुलिसिंग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस शहरों और गांवों में लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करे इससे लोगों में पुलिस के प्रति विष्वास बढ़ेगा।
काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार  नीथू कमल ने बताया कि उनके जिले के पुलिस द्वारा बिहार और पष्चिम बंगाल से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से ट्रक, इनोवा और दो बुलेरो जब्त की गई है साथ ही चार आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। कर्वधा पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि कुकदूर थाना अंतरर्गत दुस्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायालय के माध्यम से आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक प्रकरण में 6 नाबालिग बच्चियों को बंधक बनाकर दिल्ली में काम कराया जा रहा था जिन्हें वहां से छुड़ाकर लाया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेमेतरा पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि चिटफण्ड कंपनी के चार संचालकों को भुवनेष्वर से गिरफ्तार करकेे लाया गया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक  अषोक जुनेजा हिमांषु गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *