चंद्रपुर : जांजगीर चांपा जिला के चंद्रपुर नगर धर्म, शिक्षा और कोसे की नगरी चंद्रपुर में खेल भी अपना अहम स्थान रखते है। इस अंचल में प्रति वर्ष क्रिकेट, कबड्डी जैसी छोटी बड़ी प्रतियोगिताएं होती रहती है, इसी क्रम में इस वर्ष विराट रूप माँ चंद्रहासिनी कबड्डी प्रतियोगिता चंद्रपुर 2020 होने जा रही है जिसमें महिला एवं पुरुष ओपन चैलेंज का आयोजन विराट रूप माँ चंद्रहासिनी कबड्डी समिति चंद्रपुर के तत्वाधान में कराया जा रहा है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता अंचल के नामी दिवगंत कलाकार, समाजसेवी स्व. गोविंद गुप्ता की स्मृति में समस्त नगरवासियो के सहयोग से दिनांक 04 फ़रवरी से 07 फ़रवरी2020 तक आयेजित किया जा रहा है। कबड्डी समिति ने अंचल एवं अंचल के बाहर से सभी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।इस आयोजन में..पुरुष वर्ग हेतु प्रथम पुरस्कार 31000/-, द्वितीय पुरस्कार 21000/-, तृतीय पुरस्कार 7000/ और महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11000/-, द्वितीय 5100/-, तृतीय पुरस्कार 3100/-, चतुर्थ पुरस्कार 2100/- रखा गया है।इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को 700/-एंट्री फीस देय होगा, खेल के समस्त नियम प्रो कबड्डी के नियमावली अनुसार होंगे।, विषम परिस्थितियों में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
इस कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी एंट्री हेतु गौरी गुप्ता से 9300870837 पर सम्पर्क कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंद्रहासिनी शाखा के खाता क्रमांक 30914720122 में जमा कर सकते है।