नगर निगम रायपुर के नवपदस्थ आयुक्त सौरभ कुमार ने पदभार संभाला

Chhattisgarh

रायपुर : आज  संध्या को नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय व्हाईट हाउस में पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवपदस्थ आयुक्त भारतीय प्रषासनिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी  सौरभ कुमार ने प्रषासनिक कामकाज संभाल लिया। निवर्तमान आयुक्त भारतीय प्रषासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी  षिव अनंत तायल ने उन्हें निगम आयुक्त का पदभार सौपा एवं उनका निगम मुख्यालय में बुके देकर समस्त निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आत्मीय स्वागत किया।
प्रषासनिक कामकाज संभालते ही आयुक्त  कुमार ने निवर्तमान आयुक्त  तायल के साथ चर्चा करते हुए रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रदाय प्रणाली, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन, मौलिक नागरिक अधिकारों के दायित्वों से संबंधित कार्यो की संक्षिप्त जानकारी एवं जोनो की व्यवस्था सहित प्रषासनिक अमले की व्यवस्था व कार्यप्रणाली की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि नवपदस्थ आयुक्त श्री कुमार महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद सहित स्कूल षिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रषासनिक कार्य दायित्व संभाल रहे थे। वे पूर्व में प्रषासनिक सेवा के अंतर्गत दंतेवाड़ा के कलेक्टर एवं बिलासपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के तौर पर कार्य दायित्व संभाल चुके है। निवर्तमान आयुक्त  तायल को राज्य शासन ने बेमेतरा जिला के कलेक्टर पद का प्रषासनिक कार्य दायित्व सौपा है।
इस दौरान मुख्य रूप से निगम अपर आयुक्त लोकेष्वर साहू, पुलक भट्टाचार्य, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी एस.के. सुन्दरानी, सामान्य प्रषासन विभाग के उपायुक्त  पी.आर. धु्रव सहित सभी जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवपदस्थ आयुक्त  कुमार का प्रषासनिक कामकाज संभालने पर बुके देकर आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *