देवती कर्मा के सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा : दिनांक 04जनवरी2019 बीती रात को दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के सुरक्षा में तैनात जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या।विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों की वजह से अपने आपको ही को बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक बंगले के सुरक्षा में तैनात आसोराम कश्यप देर रात तक किसी से फोन पर बात कर रहा था ।इसके बाद उसने अपने पास रखे एके-47 से अपनी छाती पर गोली चला दी इस हादसे में आसोराम की मौके पर ही मौत हो गई घटना के वक्त आसपास मौजूद अन्य जवान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल जवान की खुदकुशी करने के कारण पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *