रायपुर : भाजपा रायपुर जिला पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची प्रदेश पंचायत चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर के अनुशंसा पर व जिला चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सहमति से रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. गुलाब टिकरिहा ने जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत क्रमांक 1 से हेम पुष्पा डेहरिया, सेजबहार, 2 से कैलाश साहू तेंदुवा, 3. से अमरिका वर्मा टेकारी, 4 से राकेश यादव धरसींवा 5 से श्रीमती सोना वर्मा कनकी, 6 से टंकराम वर्मा चांपा, 7 से दीपक तिवारी मढ़ी, 8 से सुश्री दुलारी चतुर्वेदानी बेलभाठा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं 9 से राघवेन्द्र साहू कोलर, 10 से चन्द्रकला ध्रुव आलेखुटा, 11 से रानी पटेल तोरला, 12 टेश्वन बघेल, नवागांव, 13 ललिता कृष्णा वर्मा मुगेश्वर, 14 रमादेवी/अशोक साहू ,भानसोज, 15 ममता साहू आरंग, 16. श्रद्धा सुमन महेश्वरी चौरभट्ठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।