एसएसपी ने साल 2019 का लेखा जोखा किया पेश

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर :  राजधानी रायपुर के  एसएसपी आरिफ शेख ने साल 2019 का लेखा जोखा मीडिया के सामने कर रहे  पेश… एसपी का दावा साल 2019 में ऐसी कोई बड़े मामले नही बचे है जिसे डिटेक्ट नही किया गया हो…

रायपुर के चर्चित डबल मर्डर मामले के साथ माँ बेटी की अधजली लाश मामले के निराकरण को पुलिस ने माना बड़ी सफलता…

चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया… सूदखोरो पर की बड़ी कार्रवाई… हेलमेट गिरोह के लुटेरों को पकड़ा, चैन स्नेचिंग गिरोह को पकड़ा…

क्राइम ब्रांच के बिना पुलिस ने बड़े मामलों को निपटाया- शेख आरिफ… एसपी का दावा हमने पीड़ितों को न्याय दिलाने में नही छोड़ी कोई कसर…

अयोध्या में रामन्दिर का फैसला, CAA, NRC सहित सभी बड़े त्योहारों में पुलिस ने रखा शांति कायम…

राजधानी में घटित 22 गंभीर प्रकरणों में आजीवन कारावास की सज़ा…

अपहरण के मामलों में थोड़ी वृद्धि हुई है, हालांकि गुम बालक बालिकाओं की रिकवरी में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

बीते सालों की तुलना में इस साल एक भी डकैती नही हुई…जिले में छेड़छाड़ के मामलों बढोत्तरी हुई है जिसमे साल 2018 में 189 मामले दर्ज हुए थे वही साल 2019 में 221 मामले दर्ज हुए है….फ्रेंडली पुलिसिंग को लेकर काफी जागरुकता बढ़ी है। लोग खुद फोन करके क्राइम के बारे में फॉलो अप करते हैं।

परित्राणाय साधुनाम- इसी तर्ज पर हमने अच्छे पुलिस अधिकारियों को इनाम भी दिया है, ओर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है।

सम्मानित:-
62 इंस्पेक्टर
40 सबइंस्पेक्टर
47 Asi
117 हेडकोंस्टेबल
381 कॉन्स्टेबल

सज़ा-( निंदा)
127- की निंदा
14- वेतनववृद्धि रोको
4- asi और 17 आरक्षकों को अर्थदंड  दिया है, 3 जने को बर्खास्त किया गया है। लूट के प्रकरणों में साल 2018 में 29% की वृद्धि हुई थी तो वही साल 2019 में इस मामले में 9% की वृद्धि हुई है। रायपुर जिले में नकबजनी के मामले में साल 2018 में 24% की वृद्धि हुई है तो वही साल 2019 में 12% की वृद्धि हुई है।राजधानी के बोथरा हत्याकांड सहित छछान पैरी, रॉड रेज़ जैसे बड़े मामलों में पुलिस ने फिर से फाइल खोली है, और नए सिरे से अपराधियो को पकड़ने की कोशिश इस नए साल में राजधानी पुल्स की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *