प्रखर समाचार के वरिष्ठ पत्रकार रविकान्त कौशिक की निधन

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ड़ा. रमन सिंह ने मुखर एवं प्रखर पत्रकार रविकान्त कौशिक जी के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। डा. सिंह ने इसे अपनी निजी क्षति बताते हुए कहा कि श्री कौशिक उनके अभिन्न पारिवारिक मित्र थे। प्रदेश की पत्रकारिता में स्थापित और अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले कौशिक जी का देहावसान हृदयविदारक है।

डा. सिंह ने कहा कि पत्रकारिता में कौशिक जी का तेवर, उनकी निष्ठा और ईमानदारी नयी पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेगा। वास्तव में उनका जाना प्रदेश की पत्रकारिता के एक विशिष्ट शैली का ख़त्म हो जाना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और राजनीति समेत समाज का एक बड़ा वर्ग इनके निधन से मर्माहत है। कौशिक जी अपनी एक अमिट छाप छोड़ कर गए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिवारजनों को इस पीड़ा को सहन करने की ताक़त प्रदान करें। सम्पूर्ण भाजपा परिवार ने कौशिक जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *