खारुन नदी पुल में.. बैठकर शराब पीने वाला का बैलेंस बिगड़ी ….गिरा खारुन नदी में

Chhattisgarh

दुर्ग : दुर्ग जिले के पतन में  दिनांक 13 दिसम्बर 2019 खारून नदी के उपर बने पुल पर तीन दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे । इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला और बैलेंस बिगड़ी तो वह सीधे खारुन नदी में गिर गए। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है । अमलेश्वर व पुरानी बस्ती की पुलिस गोताखोरों की मदद से उक्त युवक की तलाश करने में जुटी हुई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस लाइन में रहने वाले युवक लिककी खलगो उम्र करीब 23 साल अपने दो दोस्तों के साथ खुड़मुड़ा घाट पर बने खारुन नदी के पुल पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ा और वे सीधे पुल से नीचे खारुन नदी में गिर गए। युवके के गिरते ही उनके दो दोस्त उनके परिजनों को बताने वापस चले गए। रात को ही युवक को ढूंढने के लिए पुलिस ने काफी खोजबीन की । आज सुबह फिर से पुलिस ने तलाशी तेज की। गोताखोरो की मदद से नदी के पानी के अंदर का भी तलाशी अभी भी जारी है । खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। बताया जाता है कि इस तरह से खारून नदी के अन्य पूलो में भी युवकों का जमावड़ा रात को लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *