रायपुर : दिनांक 12 दिसंबर 2019। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरी निकायों में शरद ऋतु में स्ट्रीट लाइट देश एलईडी बंद और चालू करने का समय निर्धारित किया गया है। इस आशय के आदेश इंद्रावती भवन , अटल नगर, नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय से राज्य के सभी नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिए गए है। पत्र में कहा गया है कि शरद ऋतु में निकायों में शाम 5:30 बजे स्ट्रीट लाइट – एलईडी लाइट चालू किया जाए और प्रातः 6:00 स्ट्रीट लाइट बंद करना सुनिशिचत किया जाय।