रायपुर : दिनांक 05.12.2019 को रात्रि मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अमृता शोरी, तारकेश्वर पटेल अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,उप पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा के निर्देशानुसार रक्षित निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली राजकुमार पात्रे, सुबेदार अभिजीत सिंह भदौरिया,एवं टीम के द्वारा रक्षित केंद्र के परिसर मे औचक छापामार कार्यवाही मे पुलिस लाईन के 6 सिपाही जुआ खेलते पाए गए एवं जुमला रकम 9400 रूपये मौके से बरामद किया गया एवं उचित कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली भेजा गया ।