रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरी निकाय चुनाव 2019 के लिए बस्तर और सरगुजा के बाद दस नगरीय निकाय के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की सूची और जारी अब तक २७ घोषित हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने पहले बस्तर और सरगुजा की सूचियां जारी की थी। अब नगर पंचायत नवागढ़, नगर पंचायत देवकर, नगर पंचायत साजा, नगर पंचायत पड़पोड़ी, नगर पंचायत थान खम्हरिया, नगर पालिका परिषद महासमुंद, नगर पालिका परिषद बागबाहरा, नगर पंचायत बसना, नगर पंचायत पिथौरा, नगर पंचायत तुमगांव के प्रत्याशियों की घोषणा की है।
