ओसामा का सम्मान करने वाले दिग्विजय घड़ियाली आसूँ बहा रहे : संजय

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह के रायपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को उनके सलाह की ज़रूरत नही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को उनकी सलाह की जितनी क़ीमत चुकानी पड़ी है, अच्छा होगा वे उसी को सलाह दें। श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया भर के आतंकियों को सम्मानित करने वाले, मुंबई हमले के शहीदों को लांछित करने वाले, बाटला हाउस के आतंकियों का अपने बयान आदि से संरक्षण देने वाले दिग्विजय सिंह जब गांधी जी के विषय पर घड़ियाली आसूँ बहाते हैं, तो हँसी ही आती है।

श्रीवास्तव ने कहा कि अविभाज़ित मध्यप्रदेश के लम्बे समय तक सीएम रहने के दौरान दिग्विजय स्वयं भी छत्तीसगढ़ की दुर्गति के ज़िम्मेदार रहे हैं, किसानों का लगातार शोषण करते रहने वाले दिग्विजय सिंह, बेहतर होता कि अपनी अक्षमता के लिये छग की जनता से माफ़ी माँगते, न कि प्रदेश में राजनीति करने के लिये आते। श्रीवास्तव ने दिग्विजय को याद दिलाते हुए कहा कि यही सिंह साहब कहते थे कि कभी सड़क, बिजली, पानी, विकास आदि के मुद्दे पर चुनाव नही जीते जाते, ऐसे में अगर आज उन्हें छग के विकास की चिंता हो रही है, तो अच्छी बात है। श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सच में पूर्व सीएम छग को लेकर गम्भीर हैं, तो उन्हें अपने शिष्य भूपेश बघेल को हिदायत देना चाहिये कि वे धोखाधडी छोड़ घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा कर किसानों और युवाओं को राहत दें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *