रायपुर : दिनांक 24 नवम्बर 2019/ संयुक्त मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे