बीजापुर : दिनांक 14नवम्बर 2019 , महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुदंरराज पी. के कुशल मार्गदर्शन में उप महानिरीक्षक केरिपु कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, कमांडेंट 229 केरिपु विवेक भण्डराल के दिशा निर्देशन में थाना उसूर से जिला बल एवं केरिपु बल की संयुक्त पार्टी दिनांक 13.11.2019 को एरिया डॉमिनेशन, नक्सली आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में टेकमेटला की ओर रवाना हुये थे ।
अभियान के दौरान टेकमेटला से नक्सली अपराध के फरार आरोपी दो स्थाई वारंटी
माड़वी सन्ना पिता गुडरा उर्फ भीमा उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन टेकमेटला थाना उसूर जिला बीजापुर, मुके उर्फ मुक्के पोडियाम पति पोडि़याम गंगा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया ग्राम टेकमेटला थाना उसूर जिला बीजापुर को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई । पकड़े गये आरोपियों पर राजद्रोह, हत्या का प्रयास, लूट, आजगनी, बलवा एवं आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय के तहत् मामला पंजीबद्ध है, और आज थाना उसूर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।