मुख्य सचिव आर पी मंडल के कलेक्टरों की ले रहे हैं बैठक

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्य सचिव आर पी मंडल के निर्देशन में बैठक आरम्भ  हो चुकी है। बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत के निर्देश ,शहरों की साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान,धान खरीदी की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट लगाया जाए और कड़ी निगरानी की जाए की निर्देश दिए।उन्होंने कहा है की कोचियो और बिचोलियों के खिलाफ लगातार करवाई की जाए। पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो 2500 प्रति क्विंटल में धान की खरीदी कर रहा है। इसके फायदा राज्य के किसानों को ही मिले यह ध्यान रखा जाए।

धान खरीदी शुरू होने के साथ ही रोज खरीदी केन्द्रों का सत्यापन किया जाएगा।
धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण निराकरण की समीक्षा , संभागीय आयुक्त को निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि आबादी एवम् नजूल भूमि के पट्टो को फ्री होल्ड कराएं। इससे हितग्राहियों को भू स्वामी का हक मिलेगा तथा वे भूमि का हस्तांतरण आसानी से कर सकेंगे। इससे विकास बढ़ेगा और राज्य शासन का राजस्व भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *