किसान हुंकार रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने की बैठक

Chhattisgarh

 

रायपुर : 21अक्टूबर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन रायपुर में आयोजित की गयी जिसमे आदरणीय राहुल गांधी जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर विवेकानंद विमानतल पर स्वागत से लेकर किसानों के हक़ के लिये होने वाली किसान हुंकार रैली में युवा कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाने प्रदेश पदाधिकारियों को अलग अलग जवाबदारी सौंपी है ।
राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाले इस किसान हुंकार रैली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश भर से राजधानी रायपुर पहुंच कर किसान हुंकार रैली में हिस्सा लेंगे ।
आगे प्रवक्ता शेख मुशीर ने बताया की कल राजधानी रायपुर में होने वाली किसान हुंकार रैली में हिस्सा लेने भारतीय राष्ट्रीय युवा के अध्यक्ष श्री केशव चंद यादव जी सुबह 11 बजे नियमित विमान से दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे ।
जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया जायेगा ।
बैठक में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी और महेंद्र गंगोत्री जी और राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी , अब्राहम रॉय मणि जी , श्री निगम जी ,संदीप वाल्मीकि जी ने प्रदेश भर के युवाओं से किसान हुंकार रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *