रायपुर : दिनांक 11नवम्बर सोमवार को मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में वन मंत्री मो अकबर दोपहर 12.30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठेगे। इस दौरान मंत्री मो अकबर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं, शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंत्री मो अकबर मुलाकात कार्यक्रम के बाद राजीव भवन में उपस्थित मीडिया के साथियों से भी चर्चा करेंगे। मुलाकात कार्यक्रम का समन्वय पीसीसी के महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा करेंगे।