रायपुर : अयोध्या मामले को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जो दोनों समुदाय को दिल से स्वीकार करना चाहिए, सभी धर्मों ने इसे माना है ,सभी को संतुष्ट करने वाला फैसला है ।
सभी ने स्वीकार किया था कि सुप्रीम कोर्ट के जो भी फैसला होगा उसे सब लोग मानेंगे। हम सभी को देश के हित में सुप्रीम कोर्ट की इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए।