बीजापुर-बीजापुर इस दीपावली मिट्टी से बने दियों से घरों को रौशन करने हेतु एक संदेश आम जनों तक पहुचाने के लिये जिले के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारियों ने आज दैनिक बाजार में हाथ करघा उद्योग से बने दिये क्रय किये ।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल स्वंय परिवार के साथ दैनिक बाजार मे छोटे हाथ करघा उद्योग से मिट्टी के दिये बनाने वाले कारिगरों से मिले एवं उन्हे दीपावली की अग्रिम शुभकामनाऐं देते हुये दीपावली के अवसर पर मिट्टी से बने दिये घर में रोशनी के लिये क्रय किये। रक्षित केन्द्र,कोतवाली,यातायात एवं डीआरजी मैं पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा भी अपने घरों में मिटटी से बनें दियों से रौशन करने हेतु इन कारिगरो से दीये लिये l