सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले के समस्त थाना प्रभारी, सीसीटीएनएस आपरेटर एवं सड़क सुरक्षा सेल को पुलिस मुख्यालय द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के सभी थाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए! उपस्थित

अधिकारी कर्मचारीयो को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय बताया गया एवं दुर्घटना होने के कारणों का वास्तविक विश्लेषण किए जाने के उद्देश्य से प्रोफार्मा प्रारूप तैयार किया गया है जिससे दुर्घटना जन्य स्थल (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हाकन कर दुर्घटनाओं का वास्तविक कारण पता चल सके उक्त बैठक सहायक पुलिस महानिरीक्षक  जितेंद्र मीणा पुलिस मुख्यालय द्वारा लिया गया! बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायातरायपुर सतीश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलौदा बाजार श्री संजय ध्रुव उपस्थित थे बैठक का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटना को रोकना तथा सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी प्रोफार्मा अनुसार भर कर सड़क दुर्घटना जन्य स्थल (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधार कार्य कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है! बैठक में जिला रायपुर एवं जिला बलौदा बाजार के सभी थानों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *