पुलिस अकादमी चंदखुरी में दीक्षांत समारोह आज

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 29 सितम्बर 2019,छ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षक (नवम सत्र) एवं उप निरीक्षक परिवहन, दूरसंचार (द्वितीय सत्र) का दीक्षांत परेड समारोह 29 सितम्बर (रविवार) को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *