बीजापुर : बीजापुर जिले के तेंलंगाना स्टेट कमेटी की सदस्य डीसीएम मेम्बर सुजाता उर्फ नागाराम रूपा उर्फ लोकेश सरम्मा पति कोयदा संबैया उर्फ आजाद उम्र 32 वर्ष साकिन रूद्रारम तहसील कोयरू मण्डल जिला जयशंकर भुपालपल्ली तेलंगाना को सेंट्रल जेल वारंगल से प्रोडक्शन वारंट पर बीजापुर लाकर जिले के घटित अपराधों में न्यायालय में जवाब देने हेतु बीजापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.09.2019 को न्यायालय मुख्य न्यायीक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार माओवादी सुजाता तेलंगाना स्टेट कमेटी में डीसीएम के पद पर कार्यरत थी, उक्त पद पर 8.00 लाख रूप्ये का ईनाम घोषित है । बीजापुर जिले के थाना बीजपुर , पामेड़, बासागुड़ा उसूर एरिया के कई घटनाओं में शामिल रही है ।