सरगुजा में हाथियों का कहर,हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला

Uncategorized

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत टीरंग गांव में हाथी के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। पूरी घटना 23 नवंबर 2026 याने कि बीते कल की है ।जंगली हाथी ने एक छोटे बच्चे को कुचल दिया।

घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसे का शिकार व्यक्ति का उम्र 25से 26 साल बताया जा रहा है।

IFS लोकनाथ पटेल ने बताया कि 23नवंबर की दोपहर करीबन 1से 2 बजे दोपहर की घटना है,हाथी को भगाने के लिए ग्रामीण ज़बरन हाथी को परेशान कर रहे थे,जबकि हमारी टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी,बार बार हमारे टिम द्वारा मना करने के बाद भी ग्रामीण वासी पीछे नहीं हटे , उसके बाद तीन हाथियों ने ग्रामीण को दौड़ाया और एक व्यक्ति जुगेश्वर (Jugeswar) कंवर को हाथी ने कुचल दिया, घायल व्यक्ति को ब्लाक हॉस्पिटल में तत्काल ईलाज कराना गया। घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर, चल फिर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *