जगदलपुर। बस्तर में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब खपाने की कोशिश को आबकारी विभाग ने नाकाम कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग की जगदलपुर वृत्त टीम ने दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में दबिश देकर 1,261.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं।आबकारी विभाग के मुताबिक, कार्रवाई में गोवा ब्रांड की कुल 140 पेटी और 10 नग में रखी 7,010 बोतल विदेशी मदिरा स्प्रिट जब्त की गई।

इसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये बताई गई है। शराब को बस्तर में खपाने के लिए लाए जाने की आशंका है।तीन वाहन भी जब्तशराब परिवहन में इस्तेमाल हो रहे अशोक लीलैंड पिकअप (CG 17 LB 2598), बोलेरो (CG 17 KS 5558) और पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 17 KH 6082) को भी आबकारी टीम ने जब्त किया। इनकी अनुमानित कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये है।
इस तरह शराब और वाहनों सहित कुल 20 लाख 96 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।एक आरोपी फरार, नाबालिग भी शामिलमामले में सुनील सेठिया, निवासी राजुर, थाना परपा को फरार बताया गया है। वहीं प्रवीण बघेल (18), निवासी चितापुर, थाना दरभा सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई है।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी अंकित सिंह राठौर के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्गा पटेल, शैलेष पाण्डे, आरक्षक कविश यादव और वाहन चालक हेमराज बघेल की अहम भूमिका रही।