मोहला-मानपुर : 02 मार्च 2026,आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) ने किया।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (अम्बागढ़ चौकी) ताजेश्वर दीवान, अनुविभागीय अधिकारी (मानपुर) विनोद मिंज, साइबर सेल प्रभारी राजीव तिवारी, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप एवं जिला विशेष शाखा प्रभारी शंकर बर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, ग्राम पटेल, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने एकमत से होली पर्व को प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाने का संकल्प लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि रंग-गुलाल खेलते समय किसी पर जबरन रंग न डालें, नशीले पदार्थों से दूर रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक संदेश प्रसारित करने से भी सावधान रहने की सलाह दी गई।जिला पुलिस ने पर्व के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सतत पेट्रोलिंग, विशेष निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि सभी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि हर नागरिक निर्भीक और उत्साह के साथ होली का पर्व मना