कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से प्रदान की 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ गंभीर बीमारी से जूझ रही तीन वर्षीय मासूम काव्या के उपचार के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संवेदनशील पहल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बच्ची के इलाज के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इस सहायता से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवार को बच्ची के उपचार में राहत मिलेगी।मासूम काव्या वर्तमान में एम्स रायपुर में उपचाररत है। गंभीर बीमारी के कारण उसे लगातार चिकित्सकीय देखभाल और उपचार की आवश्यकता है। बच्ची के पिता एक भूमिहीन किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना उनके लिए कठिन हो रहा है।मासूम काव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है। बीमारी के कारण वह अपने माता-पिता से दूर अस्पताल में समय बिता रही है। उसे अपने घर, परिवार और दोस्तों की याद आती है। वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से स्कूल जाना, दोस्तों के साथ खेलना और बड़ी होकर सफेद कोट पहन कर (डॉक्टर) बीमार बच्चों का इलाज करने की इच्छा भी व्यक्त की है। बच्ची की गंभीर बीमारी और परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी से 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान की है। यह राशि बच्ची के उपचार में सहयोगी साबित होगी। उन्होंने उनके परिजनों को आज राशि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *