रायपुर : रायपुर नगर निगम चुनाव में आज वरिष्ठ भाजपा नेता व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रमन मंदिर वार्ड से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सूर्यकांत राठौर, अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा से पार्षद प्रत्याशी यूनुस खान,भगवती चरण शुक्ल वार्ड के प्रत्याशी सचिन मेघानी एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी संजू नारायण सिंह के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसंपर्क कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जनता से आग्रह किया।