रायपुर जिले में अब तक 51 हजार 496 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, 1,687 किसानों ने बेचा धान

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में अब तक 1,687 किसानों से कुल 51,496.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान की कुल राशि 1,261.40 लाख रुपए अर्थात लगभग 12 करोड़ 61 लाख रुपए है।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 149 सहकारी समितियां एवं 159 धान उपार्जन केंद्र हैं। इनमें से अब तक 145 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।आज 509 किसानों ने बेचा 15 हजार क्विंटल से अधिक धानधान खरीदी के अंतर्गत आज 18 नवंबर को जिले के 509 किसानों से कुल 15,268.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह बना हुआ है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *