भारतीय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी की घोषित

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

समाचारजिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर,18 November 10वीं की परीक्षा 8 से 20 मार्च और 12वीं की परीक्षा 8 से 30 मार्च तक होगी आयोजित l छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होंगी भारतीय शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाएं, संबद्ध विद्यालयों को ही बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र रायपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड (केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) का आयोजन 8 मार्च 2027 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2027 तक किया जाएगा। वहीं, ऑल इंडिया सीनियर स्कूल परीक्षा (कक्षा 12वीं) 8 मार्च 2027 से शुरू होकर 30 मार्च 2027 तक आयोजित होगी।बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों में संस्कृत अनिवार्य विषय के रूप में शामिल है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड से 3 हाईस्कूल, 3 हायर सेकेंडरी स्कूल तथा 10 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।परीक्षा की व्यवस्था के तहत बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना होगा और वे अपने संबद्ध विद्यालयों में ही परीक्षा दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *