छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई जिलों में छापेमारी,बर्बरीक ग्रुप सहित कई बड़े कारोबारी समूह IT के निशाने पर

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई स्थानों पर कारोबारी प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के दायरे में बर्बरीक ग्रुप सहित कई बड़े कारोबारी समूह शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारी अलग-अलग टीमों में बंटकर एक साथ विभिन्न ठिकानों पर पहुंचे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को भी तैनात किया गया है।टैक्स चोरी की आशंका पर जांचसूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई कथित कर अनियमितताओं और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। विभाग की टीमें संबंधित कारोबारी समूहों के वित्तीय दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं।प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ शुरू हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल है। फिलहाल छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *