बीजापुर: उसूर के जंगलों में नक्सलियों का डंप बरामद, 50 बीजीएल सेल जब्त

Uncategorized

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें 50 बीजीएल (BGL) सेल मिले हैं। खुफिया आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया था।

इस दौरान पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। तलाशी लेने पर नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए डंप से 50 बीजीएल सेल बरामद हुए।बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

संदिग्ध विस्फोटक सामग्री से दूर रहने की अपील :-

बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्चिंग एवं डी-माइनिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। ऐसे में कहीं भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे छूने की कोशिश न करें। तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *