बिग ब्रेकिंग :  डभरा खरसिया मुख्यमार्ग देवरघटा सुखदा में मिला शव

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा : जिला जांजगीर चांपा के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखदा  की घटना। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पीते  रात्र को  ग्राम सुखदा निवासी रमेश चन्द्रा अपने दोस्तों के साथ मुर्गा पार्टी में खाना खा रहा था तभी पार्टी छोड़ कर वो अपने दोस्तों से नहर की तरफ शौच करके आने की बात कहकर चला गया और काफ़ी देर हो जाने के बाद जब रमेश चन्द्रा वापस नही आया तो उसके साथी अस्वनी चन्द्रा मुख्यमार्ग स्थित नहर की ओर गया और आवाज दिया फिर नहर के करीब जाकर देखा तो रमेश पानी मे बहता दिखाई दिया जिसे खीचकर अस्वनी बाहर तरफ लाया तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी, रमेश की सिर पर चोट की निशान भी है बरहाल मौके पर फगुरम चौकी पुलिस तैनात हैं विवेचना जारी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने  के बाद मृत्यु के कारण पता चलेगा परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *