गांजा तस्करो पर नानगुर पुलिस का शिकंजा, 26 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

जगदलपुर। बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान साधन शाहा (48 वर्ष), निवासी पंगाम, जिला मलकानगिरी (ओडिशा), राजबहादुर सिंह (46 वर्ष), निवासी कुशमहर, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) और इंद्रपाल जायसवाल, निवासी दरीमाडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 26.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इसके बाद उन्हें रिमांड के लिए विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाईजिले में अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी केशलूर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *