27 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधानसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक : कांग्रेस

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर 22 नवंबर  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 नवंबर 2018 मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा प्रत्याशियों की आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गयी है।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. िंसहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करूणा शुक्ला, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, गुरू रूद्रकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश  कांग्रेस महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *