सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को बड़ी जिम्मेदारी, शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव के प्रभारी नियुक्त

Uncategorized

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान करते हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा की गई नियुक्ति के तहत विधायक टोप्पो को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।शिवपुरचरचा नगरपालिका चुनाव में अब विधायक रामकुमार टोप्पो संगठन की तैयारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी की ओर से उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को संगठन में उनके दायित्व के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। नगरपालिका चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठनात्मक और राजनीतिक हलकों में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर जिला संगठन और चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियों के क्रम में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *