भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: कर्मवीर सिंह अब छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश महामंत्री (संगठन), झारखंड से नई जिम्मेदारी, पवन साय को CG से हटा कर झारखंड की जिम्मेदारी

Uncategorized

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची में कई नेताओं को प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर से लेकर विभिन्न राज्यों के संगठन की जिम्मेदारियां शामिल हैं। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जबकि झारखंड की जिम्मेदारी अब पवन साय को दी गई है।

इस फेरबदल में झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह को अब छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका नया केंद्र रायपुर रहेगा। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कर्मवीर सिंह का लंबा संगठनात्मक अनुभव

कर्मवीर सिंह ने वर्ष 1993 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में संगठनात्मक कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तहसील, नगर और जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियां संभालीं। वे आगरा, अलीगढ़ और मथुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रचारक रहे।

वर्ष 2015 में मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में भी उन्होंने कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2020 से उन्होंने भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाली।

अगस्त 2022 से वे झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यरत थे। अब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर होगा नया केंद्र

पार्टी की जारी सूची के अनुसार कर्मवीर सिंह का दायित्व “प्रदेश महामंत्री (संगठन) – छत्तीसगढ़” और केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है। झारखंड में उनके कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी नई सूची में कुल 24 नियुक्तियों का उल्लेख है। इनमें देश के विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) और संगठन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियां शामिल हैं।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी—पूरी सूचीक्र.नेतानई जिम्मेदारी :-

केंद्र :-

1शिवप्रकाशराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवामुंबई

2 .सौदान सिंहराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) – बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगालभुवनेश्वर

3. वी. सतीशSC/ST मोर्चा एवं संसदीय कार्यालय के संगठकदिल्ली

4. नागेंद्रवरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क के संगठकदिल्ली

5. अजय जामवालप्रदेश महामंत्री (संगठन) – महाराष्ट्रमुंबई

6. सतीश धोंडप्रदेश सह महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र; जनजाति संपर्क – गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्रनागपुर

7. मधुकरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, तेलंगानाहैदराबाद

8. दशरथप्रदेश सह महामंत्री (संगठन) – तेलंगानावारंगल

9. रविंद्र राजूप्रदेश महामंत्री (संगठन) – असम, त्रिपुरा; कार्यालय निर्माणगुवाहाटी

10. भिखुभाई दलसानियाप्रदेश महामंत्री (संगठन) – बिहारपटना

11. पवन सायप्रदेश महामंत्री (संगठन) – झारखंडरांची

12. सिद्धार्थनप्रदेश महामंत्री (संगठन) – हिमाचल प्रदेशशिमला

13. रत्नाकरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीवअहमदाबाद

14. अरुण बिन्नाडीप्रदेश सह महामंत्री (संगठन) – गुजरातराजकोट

15. फणींद्रनाथ शर्माप्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तराखंडदेहरादून

16. पवन राणाप्रदेश महामंत्री (संगठन) – दिल्ली, हरियाणादिल्ली

17. कर्मवीर सिंहप्रदेश महामंत्री (संगठन) – छत्तीसगढ़रायपुर

18. चंद्रशेखरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – मध्य प्रदेशभोपाल

19. मानस मोहंतीप्रदेश महामंत्री (संगठन) – ओडिशाभुवनेश्वर

20. मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री (संगठन) – पंजाब, चंडीगढ़चंडीगढ़

21. धर्मपालप्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तर प्रदेशलखनऊ

22. अमिताभ चक्रवर्तीप्रदेश महामंत्री (संगठन) – पश्चिम बंगालकोलकाता

23. अभय गिरिसंगठक – ब्रज क्षेत्रआगरा

24. अनंत नारायण मिश्रासंगठक – भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्रपूर्णिया

यानी झारखंड से छत्तीसगढ़ तक—कर्मवीर सिंह के संगठनात्मक अनुभव को अब नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *