दुर्ग संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन

Uncategorized

रायपुर/06 सितंबर 2026। संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा दुर्ग संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले, सह प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदु, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई जिला कांग्रेस मुकेश चंद्राकर की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों से इनपुट लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।दूसरे दिन के प्रशिक्षण में राष्ट्रीय प्रशिक्षक नीरज सोनी ने कांग्रेस के इतिहास, आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस संगठन और कांग्रेस के नेताओं का योगदान तथा विचारधारा को लेकर अपनी बात रखी।पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कृषि नीति एवं वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति, खाद संकट, कालाबाजारी अमानक गुणवत्ताहीन खाद बीज और उससे किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने वर्तमान राजनीति में धर्म, धर्म निरपेक्षता और संवैधानिक मर्यादा और दायित्वों पर अपनी बात रखी।

धर्म, राजनीति और धर्म निरपेक्षता को लेकर चलाए जाने वाले एजेंडा, भ्रम, मिथकों पर स्पष्टता से अंतर स्थापित करते हुए संवैधानिक मर्यादा और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता के तौर पर दायित्व समझाए। एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने सर्वोदय विकास, संविधान प्रारूप और कांग्रेस के विकास मॉडल पर चर्चा की सामाजिक न्याय और अंत्योदय के सिद्धांतों को विस्तार से परिभाषित किया।प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने संगठन में पदाधिकारी के तौर पर सार्वजनिक जीवन में मीडिया के महत्व, मीडिया से संबंध और छत्तीसगढ़ के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। सोशल मीडिया वार, मैनेजमेंट, आवश्यक टूल्स और तकनीकी के संदर्भ में मणि वैष्णव ने प्रशिक्षण दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और कनेक्ट सेंटर के प्रभारी दीपक मिश्रा ने कनेक्ट सेंटर के कार्यों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया।आज द्वितीय दिवस के अंतिम प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन का महत्व, निर्माण और पदाधिकारियों के दायित्व को लेकर विस्तार से समझाया। शिविर का संचालन युगल पांडे ने किया।कल दुर्ग संभाग के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन है, इसके पूर्व बस्तर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। अगले चरण में बिलासपुर, सरगुजा, एवं रायपुर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *