ब्रेकिंग: जगदलपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाएं रेस्क्यू

Uncategorized

जगदलपुर। शहर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी ग्राउंड के सामने हाउसिंग बोर्ड की बहुमंजिला इमारत के निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहीं 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया है। सभी बालिकाओं को तत्काल काम से मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बाल श्रम विरोधी अभियान के तहत मानव तस्करी निरोधक इकाई, जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी एवं डीएसपी चंद्रहास के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निर्माण स्थल पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जोखिम भरे निर्माण कार्य में 8 नाबालिग बालिकाएं मजदूरी करती मिलीं। प्राथमिक जांच में सभी बालिकाओं के बस्तर जिले की निवासी होने की जानकारी सामने आई है।रेस्क्यू के बाद सभी बालिकाओं को वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से बाल श्रम कराने वाले ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में श्रम अधिकारी भूपेंद्र नायक, श्रम निरीक्षक नमिता जॉन और नितेश महंत, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक चंदन दीवान, चाइल्ड लाइन से अल्का कश्यप और कुलेश दास पंत शामिल रहे।बड़ी बात यह है कि बहुमंजिला निर्माण जैसे जोखिम भरे काम में 8 नाबालिग बालिकाओं से मजदूरी कराई जा रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *