नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के 5 सितंबर के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि अधिकारियों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जाती है।

सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को लुटियंस दिल्ली में CJP के प्रस्तावित मार्च पर 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के बाद तक रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है जिससे यह माना जाए कि कोई अप्रिय घटना होगी.साथ ही कोर्ट ने CJP और अन्य ग्रुप के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को टालने से इनकार कर दिया.सुनवाई के दौरान CJI सूर्य कांत ने कहा कि अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पक्ष शांतिपूर्ण, जिम्मेदार और कानून के मुताबिक व्यवहार करें.
CJP का प्लान:-
CJP ने सोमवार को दिल्ली में 5 सितंबर को विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को किए गए उन वादों को अब तक पूरा नहीं किया, जिनके आधार पर परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे 36 दिन लंबे आंदोलन को वापस लिया गया था।पार्टी के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर निकाला जाने वाला यह विरोध मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। CJP ने केंद्र सरकार पर आंदोलन खत्म कराने के लिए किए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए दोबारा सड़क पर उतरने का फैसला किया है।CJP का कहना है कि जब तक सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती, तब तक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और संबंधित मुद्दों को लेकर उसका विरोध जारी रहेगा।