MP : फर्जी महिला IAS तृप्ति सिंह पर ₹39.17 लाख की ठगी का नया मामला दर्ज हुआ। खुद को ट्रेनी आईएएस और मध्य प्रदेश पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक बताने वाली तृप्ति सिंह राजपूत, उसके भाई सुधांशु और साथियों पर बागसेवनिया थाने में ₹39.17 लाख की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों ने होटल-रिसॉर्ट लीज पर दिलाने के नाम पर ₹35.30 लाख और सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹3.87 लाख ठग लिए।रुतबा दिखाने के लिए आरोपी ‘कलेक्टर’ लिखी लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करती थी। पुलिस छापेमारी में उसके ठिकानों से फर्जी सीबीआई लेटरहेड, आईएएस आई-कार्ड और जाली नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। भाई-बहन को पुलिस पहले ही अशोकनगर में ऐसी ही ठगी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।