स्नेह की डोर कार्यक्रम में वीर जवानों को बांधी राखी

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में “स्नेह की डोर” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने वीर जवानों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर वीर जवानों के साहस और समर्पण को नमन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर गौरव सिंह, मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, रायपुर पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ के जवान और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *