रायपुर में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों बाइक के साथ उमड़ेगा राष्ट्रप्रेम

Uncategorized

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ युवा, महिलाएं और नागरिक शामिल होंगे। प्रतिभागी केसरिया साफा धारण कर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे।यात्रा दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होकर तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, रामनगर अंडरब्रिज, कर्मा चौक, कबीर चौक और CSEB चौक होते हुए भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंचेगी।

यात्रा को रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और भाजपा जिला रायपुर अध्यक्ष रमेश ठाकुर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। आयोजन रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में होगा।आयोजन के समापन स्थल भारत माता चौक पर शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती होगी। इसके साथ ही लोकरंग अर्जुंदा द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।राजेश मूणत ने कहा कि यह केवल मोटरसाइकिल रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर के सामूहिक सम्मान, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रगौरव के इस आयोजन का सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *